छत्तीसगढ़रायपुर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) कर्मचारियों के वेतन पैकेज के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

रायपुर (विश्व परिवार)। भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के कर्मचारियों के वेतन पैकेज की पेशकश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर सीएसपीजीसीएल रायपुर के कार्यकारी निदेशक (वित्त) संदीप मोदी और बैंक ऑफ़ बड़ौदा, रायपुर अंचल के महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख दिवाकर पी. सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए । बैंक ऑफ़ बड़ौदा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) के कर्मचारियों के लिए एक व्यक्तिगत वेतन पैकेज की पेशकश कर रहा है जिसमें 2.00 करोड़ रुपये तक का कुल दुर्घटना बीमा (व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा + हवाई दुर्घटना बीमा) और 12.00 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर शामिल है। मृत्यु के मामले में, बैंक एक निर्दिष्ट सीमा तक बच्चे की उच्च शिक्षा और बालिकाओं के विवाह के लिए अतिरिक्त भत्ता सहायता प्रदान कर रहा है। साथ ही, ऑन ड्यूटी दुर्घटना के मामले में, लाभार्थी को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में अधिकतम 25 लाख रुपये तक अतिरिक्त 25% लाभ मिलेगा । अन्य लाभों में होम, ऑटो, शिक्षा और व्यक्तिगत ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट और वेतन सीमा के आधार पर ओवरड्राफ्ट सुविधा शामिल है।
व्यक्तिगत वेतन पैकेज में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, डिमांड ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएमपीएस/यूपीआई, लेनदेन शुल्क, डीमैट खाता वार्षिक रखरखाव शुल्क, लॉकर किराए पर 50% की छूट आदि जैसी कई अन्य सेवाएं भी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts