छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में 11 हजार बाल वाटिका खोला जाएगा : शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव

  • स्वामी आत्मानंद स्कूल को स्थानीय व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा
  • शिक्षकों और प्राचार्य की कमी पर सदस्यों ने जताई चिंता

रायपुर (विश्व परिवार)। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सदन में बताया कि राज्य में कुल 11 हजार बालवाटिका शीघ्र खोले जाएंगे। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याप्त शिक्षकों की कमी को भी हल किया जाएगा।
विधानसभा के बजट सत्र में आज नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की संख्या तथा प्राइमरी स्कूल अंग्रेजी मीडियम के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के उत्तर में विरोधाभाष है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिन्दी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम के स्वामी आत्मानंद स्कूल संख्या 751 है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 54 प्रायमरी शालाओं का संचालन हो रहा है। नेताप्रतिपक्ष ने पूछा की क्या प्रायमरी स्कूल के शिक्षकों को सेवा से हटाया जा रहा है। ये स्कूल क्या भविष्य में बंद किए जाएंगे। इस पर शिक्षामंत्री ने कहा कि जिन बच्चों प्रवेश पहली कक्षा में हो गया है, अब वे आगे कि कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ेंगे। नए स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि अर्जुदा में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रात: सत्र में प्रचार्य होने तथा दोपहर वाले सत्र में प्राचार्य नहीं होने की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पर ध्यान देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts