छत्तीसगढ़रायपुर

मुंगेली में CAIT का संगठन विस्तार, 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी गठित

मुंगेली (विश्व परिवार)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में मुंगेली में स्थानीय व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार और स्थानीय बाजार को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान मुंगेली CAIT इकाई की वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • अध्यक्ष: अरविंद केशरवानी
  • चेयरमेन: प्रवीण वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, रणजीत सिंह
  • महामंत्री: धनंजय सोनी
  • कोषाध्यक्ष: राजेश जैन
  • उपाध्यक्ष: सुदीप ताम्रकार, कौस्तुभ गोवर्धन
  • सह-कोषाध्यक्ष: संतोष सोनी, अभिषेक जैन
  • वाइस चेयरमेन: जगदीश देवांगन
  • मीडिया प्रभारी: अक्षत सिंह
  • सलाहकार: सागर सोलंकी (प्रवक्ता), अभिषेक सोनी, अनूप जैन, देव गोस्वामी
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: राजकुमार आर्तानी, तुलजाराम लेडवानी
  • प्रदेश मंत्री: जीवन मंगलानी, रितेश वाधवा
  • संरक्षक: जेमल कोटडिया, कांता गोवर्धन

इसके अलावा ब्रजराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, सचिन और मोनी चक्रधारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि CAIT का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले और शहर के व्यापारियों को एकजुट कर मजबूत संगठनात्मक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नई टीम स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके हितों की रक्षा करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेगी।

बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार और बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी रखे। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और मुंगेली के व्यापारिक विकास के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts