देशनई दिल्ली

एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन

  • विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस जमा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर संकट पर प्रदर्शन किया। राज्य भी 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। सूत्रों के मुताबिक बताया है कि अस्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव दोनों सदनों में दिया है। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने सदन में तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कोई कमी नहीं है। राज्यसभा सदस्य एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बड़ा टकराव चल रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है, थोड़ी-बहुत कमी जरूर है, लेकिन जिस तरह विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार इन सब बातों पर सफ़ाई नहीं दे रही है, सरकार ने इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है। विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार की कमियां निकालना चाहता है, चाहे उन आरोपों में कोई दम हो या न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts