धर्म

छत्तीसगढ़ में दिगंबर जैन समाज की एकता के लिए राज्य स्तरीय बैठक 15 मार्च को

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में जैन समाज की एकता, संगठन और धर्म प्रभावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी रविवार 15 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे रायपुर के टैगोर नगर स्थित श्री लाल गंगा पटवा भवन में छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज की राज्य स्तरीय पदाधिकारी बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक छत्तीसगढ़ गौरव पूज्य श्रमण मुनि 108 श्री सुयशसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होगी। बैठक में प्रदेश में जैन समाज की वर्तमान स्थिति, जैन धर्म की प्रभावना, समाज की एकता तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी जैन मंदिरों से संयोजकों का चयन कर एक राज्य स्तरीय समिति का गठन करना है, जिससे समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सके। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों और मंदिरों से सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
बैठक में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के भोजन की व्यवस्था श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति, मालवीय रोड मंदिर, रायपुर द्वारा की गई है। वहीं बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था रखी गई है।
आयोजकों ने समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपील की है कि वे जैन समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के इस महत्वपूर्ण प्रयास में सहभागिता करते हुए अपने प्रमुख सदस्यों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts