छत्तीसगढ़रायपुर

आज प्रधानमंत्री मोदी की प.बंगाल की जनसभा का सीधा प्रसारण दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश कार्यालय में

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यलय के ऑडिटोरियम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित जनसभा का जीवंत प्रसारण (लाइव टेलिकास्ट) दोपहर डेढ़ बजे किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में प्रधानमंत्री श्री मोदी भाजपा की ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने हेतु कल 14 मार्च को कोलकाता पहुँच रहे हैं। इस सभा में श्री मोदी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, डूमरतराई) में की गई है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेशसिंह ठाकुर और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संयोजक केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बंगाली समाज के प्रबुद्धजनों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण सुनने हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts