छत्तीसगढ़रायपुर

होटल बुकिंग के नाम पर 19.47 लाख की ठगी, अंतर्राज्यीय ठग हावड़ा से गिरफ्तार

रायपुर (विश्व परिवार)। होटल बुकिंग के नाम पर टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी से 19 लाख 47 हजार 400 रुपए की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग को एसीसीयू और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने हावड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से साढ़े चार लाख रुपए नगद और घटना से संबंधित एक आईफोन भी जप्त किया गया है। आरोपी इससे पहले भी ठगी के अन्य मामले में जेल की हवा खा चुका है।
जानकारी के अनुसार, गुरुनानक नगर तेलीबांधा निवासी हरदीप सिंह होरा ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रेवल्स का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने तेलीबांधा थाने में शिकायत में बताया कि 1 मार्च को शाम लगभग 5 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को हर्षित अग्रवाल बताया। उसने अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग करवाने की बात कही।
विदेशी मुद्रा लेकर व्यापारी को करेंसी टॉवर बुलाया
व्यवसायी ने व्हाट्सएप चैट के माध्यम से होटल के विकल्प हर्षित को भेज दिए. इसके बाद हर्षित फिर से कॉल कर के बैंक अकाउंट डिटेल्स और अगले दिन भुगतान की बात कही. 2 मार्च को उसने व्यवसायी को करेंसी टावर तेलीबांधा के सातवें माले स्थित जेनेट को–वर्किंग स्पेस में बुलाया और मैसेज कर बताया कि 18 हजार यूएसडी और दो हजार जीपीबी साथ लेकर आना। जहां उसके भाई रक्षित अग्रवाल द्वारा इनके बदले भारतीय मुद्रा दे दी जाएगी। उसी दिन दो मार्च को व्यवसायी दोपहर दो बजकर 40 मिनट में बताए गए पते पर पहुंचा और बताए अनुसार 18 हजार यूएसडी और दो हजार जीबीपी लेकर गया। वहां एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने खुद का नाम रक्षित अग्रवाल बताया और नोट गिनने को मशीन लाने की बात कहकर विदेशी मुद्रा लेकर केबिन से बाहर चला गया। इसी दौरान हर्षित अग्रवाल ने फोन पर व्यवसाई को बातों में उलझाकर रखा। रक्षित अग्रवाल 18 हजार यूएसडी और दो हजार जीपीबी, जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 19 लाख 47 हजार 400 रुपए है, लेकर फरार हो गया।
मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, इस दौरान सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले गए. तकनीकी जांच कर जानकारी जुटाई गई. पुलिस पड़ताल में कड़ियां पश्चिम बंगाल तक जा पहुंची। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रोसेनजित चक्रवर्ती बताया. पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार कर लिया। प्रोसेनजित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी की गई रकम में से नगदी रकम साढ़े चार लाख रुपए, एक आई फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बांद्रा थाने में भी ठगी के जुड़े अन्य मामले में अपराध दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
प्रोसेनजित चक्रवर्ती पिता प्रणव चक्रवर्ती उम्र 38 साल निवासी 18 ओला बीबीतला लेन थाना चटर्जी हाट सिबपुर जिला हावड़ा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts