Home  बिलासपुर बिलासपुर में जब चढ़ा सूरज का पारा तो ठंड होने लगी नौ...

बिलासपुर में जब चढ़ा सूरज का पारा तो ठंड होने लगी नौ दो ग्यारह

61
0

बिलासपुर  (विश्व परिवार) – दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि का क्रम जारी है। न्यायधानी में एक सप्ताह पहले तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं आ रही हैं, जिस वजह से रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा।
शहर में एक सप्ताह के भीतर दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वजह से वातावरण में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में 14.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। दिन में जहाँ गर्मी बढ़ने लगी है तो वहीं रात में दो दिनों से तापमान में कमी है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इधर रविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज लगने लगी। सूर्यदेव के तेवर देख लोग अब घर के भीतर रहना पसंद कर रहे हैं। दिन में सड़कों पर भी गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

पंखा, कूलर व एसी चालू

दिन में तापमान बढ़ने के साथ घर और आफिस में पंखा, कूलर और एसी चालू हो गए हैं। रात में भी पंखे घूमने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में फिर हल्का बदलाव महसूस होगा। आसमान में बहुत हल्के बादल नजर आ सकते हैं। फिलहाल वर्षा जैसी कोई स्थिति बनते हुए नजर नहीं आ रही है।

तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा की मानें तो एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 30 डिग्री उत्तर और 55 डिग्री पूर्व में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आ रही है। 19 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

आज का मौसम
प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में फिलहाल वातावरण गर्म होने लगा है। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 19 फरवरी 33 20

20 फरवरी 34 19

पेंड्रारोड19 फरवरी 29 18

20 फरवरी 30 19

अंबिकापुर19 फरवरी 29 15

20 फरवरी 30 15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here