Blog

कुण्डलपुर में भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया

कुण्डलपुर (विश्व परिवार) । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 20जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाया गया । परम पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अखिलेश नेहा जैन परिवार छिंदवाड़ा स्वरूपचंद्र राजकुमारी विनोद पटनी परिवार गया ,मोहित सम्यक दिव्यांश जैन दिल्ली, विजय कुमार जैन नांदेड़ ,प्रवीण प्रभात जैन सतना ,अंशुल जैन दुर्ग ,हंसराज जैन दिल्ली ,पदमचंद सुरेश कुमार जैन निवाई, उत्तमचंद जैन सतना, सुरेशचंद विजय कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts