- संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ हुआ विचार-विमर्श।
- प्रतिभाशाली बच्चों एवं जैन धर्म की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान।
- अंजना नीतू राजुल और संगीता को रानी अब्बक्का चौटा गौरव सम्मान से विभूषित किया।
तालबेहट (विश्व परिवार)। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 की द्वितीय क्षेत्रीय बैठक रविवार को दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांश जैन गदयाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता के वातावरण में तीर्थ क्षेत्र की पावन वंदना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभात जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन पंचमनगर, डॉ.अक्षय जैन टड़ैया, अनिल जैन अंचल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, डॉ विनय जैन, विजय जैन लागौन आदि मुख्य अतिथियों ने आचार्य विद्यासागर एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर वंदना के साथ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांश जैन गदयाना के स्वागत भाषण उपरांत क्षेत्रीय मंत्री सुबोध जैन ने कार्य प्रगति प्रस्तुत करते हुए समाज में संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभात जैन ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी शाखाओं की सक्रियता, सदस्यों की सहभागिता और समाज के प्रति समर्पण में निहित है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन पंचमनगर ने कहा सभी शाखाएँ वर्षभर की कार्ययोजना तैयार कर नियमित रूप से सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियाँ संचालित करें तथा अपनी प्रगति का विवरण क्षेत्रीय स्तर पर प्रस्तुत करें। कार्यक्रम में संगठन की भावी योजनाओं, शाखाओं के बीच समन्वय तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। ललितपुर झांसी टीकमगढ़ तालबेहट बाँसी पाली आदि की विभिन्न महिला-पुरुष शाखाओं ने कार्य प्रगति मंच पर प्रस्तुत की। इस अवसर पर जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के तत्वावधान में दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर, जयपुर (राजस्थान) द्वारा संचालित श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम की सिद्धांत प्रभाकर परीक्षा में तालबेहट से प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अंजना सुशील मोदी पवा, नीतू स्वतंत्र जैन बुढ़पुरा, राजुल प्रदीप जैन पवा, संगीता मेघराज जैन मिठया को रानी अब्बक्का चौटा गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। वर्ष – 2025-26 कi विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे प्रतिभाशाली 30 बच्चों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा ने कहा जैन सम्राट हमारी धरोहर हैं उनके सम्मान में यह गौरव सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह कितना गौरव का क्षण है कि आज बच्चों के कारण उनके अभिभावक भी सम्मानित हो रहे हैं। डीएफओ वी.के. जैन झाँसी ने कहा बच्चे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, अहिंसा, करुणा एवं सेवा की भावना विकसित करना सभी का दायित्व है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मोदी ने कहा ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ अभिभावकों में भी शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट ने कहा इस सम्मान का उद्देश्य जैन धर्म, दर्शन एवं श्रमण संस्कृति के अध्ययन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा धार्मिक शिक्षा के प्रति नई पीढ़ी का रुझान बढ़ाना है। क्षेत्रीय मुख्य संयोजक सनत जैन खजुरिया ने कहा भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 की यह बैठक संगठनात्मक एकता, धार्मिक संस्कारों, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली रही। डॉ.अक्षय जैन टड़ैया ने कहा इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी समाज को एक सूत्र में बाँधने, युवाओं एवं बच्चों को संस्कारित करने तथा भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। दिमागी कसरत में तम्बोला का खेल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर पावागिरि प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना, अनिल जैन अंचल, डॉ विनय जैन, विजय जैन लागौन, श्रीपाल नुना, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र जैन बुढ़वार, संयोजक आनंद जैन बीमा, ई. नेमीचंद जैन, वीरचंद्र जैन लोहिया, अभिषेक जैन अनौरा, आवेश जैन सिद्धू, अरविन्द कुमार, मनीष जैन, सुरेश बाँसी, पुष्पेंद्र विरधा, मंत्री जयकुमार जैन कंधारी, राकेश सतभैया, जितेंद्र जैन, मुकेश कुमार, राकेश जैन, देवेंद्र कुमार, अनूप जैन, पंकज भंडारी, अरविन्द नयाखेड़ा, ऋषभ जैन, पुनीत विरधा, वीरा कमल जैन, विद्या मोदी, मधु खजुरिया, किरण जैन, अंजू सतभैया, अलका जैन, शिखा मोदी, स्वाति भंडारी, आकांक्षा जैन, कामिनी जैन, अनीता सहारा, मंजू जैन, अल्पना जैन, ममता जैन आदि सैकड़ों वीर-वीरांगना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुबोध जैन एवं क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा ने किया। अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांश जैन गदयाना ने उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए क्षेत्र प्रबंध समिति एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।








