छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, मौदहापारा में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को हुई चाकूबाजी के बाद मौदहापारा में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की वारदात हुई है. पिछले साल मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली के साथ रवि रक्सेल, अभय राक्सेल और हर्ष का विवाद हुआ था. जिसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी. इसी रंजिश में आज रवि और हर्ष ने मिलकर अल्ताफ और राशिद अली पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना के बाद मौदहापारा में तनाव का माहौल बन गया है. एक पक्ष के आक्रोशित लोग मरही माता मंदिर और रवि रक्सेल के घर के बाहर जमा हो गए है. आरोपियों के घर के बाहर पत्थर फेंके जाने की भी खबर है. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौदहापारा इलाके में स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।
इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मध्य क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट किया गया है. मौदहापारा पुलिस शिकायत प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts