गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद में राजस्व विभाग में फेरबदल: 5 तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गरियाबंद (विश्व परिवार)। जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर बीएस उइके ने आज पांच राजस्व अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों से उम्मीद जताई है कि नवीन पदस्थापना के बाद वे अपने कर्तव्यों का निष्पादन पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करेंगे और जिले में प्रशासनिक कार्यों की दक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में तहसीलदार फिंगेश्वर के पद पर कार्यरत डिम्पल ध्रुव को अब तहसीलदार राजिम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, तहसीलदार मैनपुर रहे रमेश मेहता को तहसीलदार फिंगेश्वर का कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान तहसीलदार राजिम मयंक अग्रवाल को तहसीलदार छुरा बनाया गया है। तहसीलदार अमलीपदर सुशील कुमार भोई को तहसीलदार मैनपुर में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तहसीलदार छुरा गेंद लाल साहू को तहसीलदार अमलीपदर का नया कार्यस्थल मिला है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सुशील कुमार भोई, जो वर्तमान में अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद हैं, का वेतन और भत्ते उनके मूल पदस्थापना कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद से ही जारी किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts