छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गोपिया तालाब सुखाने का आरोप, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पर FIR

जांजगीर-चांपा (विश्व परिवार)। अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पारित कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा थाने में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सीएमओ के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच तालाबों में जल संरक्षण की आवश्यकता है। इसके बावजूद अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी, विवेक सिंह और पार्षद रुखमणी द्वारा जेसीबी मशीन से गोपिया तालाब को तोड़कर पानी बहाया जा रहा था। वार्डवासियों और अन्य पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए इसे रोकने का प्रयास किया। साथ ही क्षेत्र में जल स्तर घटने, नल बंद होने और पेयजल व निस्तारी की समस्या की आशंका जताई गई।
सीएमओ ने बताया कि पहले भी अध्यक्ष को समझाइश देकर तालाब तोड़ने से रोका गया था, लेकिन दोबारा ऐसा करने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
वहीं, सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts