छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर और बलौदाबाजार में CM विष्णु देव साय के अहम कार्यक्रम, ट्राइबल गेम्स का करेंगे शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर में चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आयोजित राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में भी अहम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर के आदिवासी खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts