छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, निगम ने जेसीबी से तोड़ी सड़क

रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार, जोन 6 क्षेत्र के भाठागांव स्थित केसरी बगीचा इलाके में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहां बनाई गई अवैध मुरूम सड़क को जेसीबी मशीन से काट दिया और आवागमन बंद कर तत्काल प्रभाव से प्लाटिंग पर रोक लगा दी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम जोन 6 की नगर निवेश टीम ने भाठागांव-भर्रीखार क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts