रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर पालिक निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कचरे का चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सेनेटरी और स्पेशल केयर वेस्ट—में पृथक्करण अनिवार्य होगा।
इसी दिशा में आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 11 इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रहण वाहनों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये वाहन शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य करेंगे। इस पहल का उद्देश्य नए नियमों के अनुरूप कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम में सभापति सूर्यकांत राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्यगण, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मचारी भी उपस्थित रहे।





