- दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 अप्रैल से 29 जून तक के लिए
- यात्रियों को सागर, ग्वालियर आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार के लिए मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा ।
रायपुर (विश्व परिवार)। ग्रीष्मकालीन अवधि में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दुर्ग–हरिद्वार–दुर्ग के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में 11-11 फेरों के लिए किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल सके।
ट्रेन संचालन की तिथियां:
गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग–हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
वहीं, गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार–दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
समय सारिणी (दुर्ग–हरिद्वार):
यह ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी। रायपुर (11:36/11:41), भाटापारा (12:28/12:30), उसलापुर (13:45/13:55), पेंड्रारोड (15:13/15:15), अनूपपुर (15:53/15:55), शहडोल (16:35/16:45) और उमरिया (17:33/17:35) होते हुए अगले दिन सोमवार को 11:25 बजे हजरत निजामुद्दीन और शाम 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
समय सारिणी (हरिद्वार–दुर्ग):
हरिद्वार से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन उमरिया (18:44/18:46), शहडोल (19:45/19:55), अनूपपुर (20:33/20:35), पेंड्रारोड (21:10/21:12), उसलापुर (23:40/23:50) होते हुए तीसरे दिन भाटापारा (00:40/00:42), रायपुर (01:40/01:45) पहुंचकर बुधवार सुबह 3:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
कोच संरचना:
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर और 2 एसी-III कोच शामिल हैं।
मुख्य ठहराव:
ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ नगर और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।






