छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम का बजट पेश, 1.39 करोड़ रुपए का लाभ अनुमानित

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट महापौर मीनल चौबे ने सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत किया। यह बैठक नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सभागार में सभापति सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बजट प्रस्तुति से पहले महापौर मीनल चौबे ने बजट की प्रति सभापति सूर्यकांत राठौड़ को सौंपी। इस दौरान वित्त विभाग अध्यक्ष महेंद्र खोडियार, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को भी बजट की प्रतियां दी गईं।
बैठक में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का महापौर, नेता प्रतिपक्ष और आयुक्त द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
महापौर मीनल चौबे ने अपने अभिभाषण में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का बजट 1 करोड़ 39 लाख 89 हजार रुपए के फायदे का रखा गया है। बजट के अनुसार कुल वार्षिक आय 1924 करोड़ 9 लाख 12 हजार रुपए अनुमानित है। इसमें प्रारंभिक शेष 207 करोड़ 65 लाख 90 हजार रुपए जोड़कर कुल राशि 2131 करोड़ 75 लाख 2 हजार रुपए होती है।
वहीं, कुल अनुमानित व्यय 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए रखा गया है। इस प्रकार नगर निगम ने आगामी वित्त वर्ष के लिए संतुलित और लाभकारी बजट प्रस्तुत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts