धर्म

नैला में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव से सम्पन्न

नैला (विश्व परिवार)  भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर नैला में आज भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत ही भक्ति मय संपंन हुआ। प्रातः 8:00 बजे मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु की प्रतिमा को नवीन पालकी में विराजमान कर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा जैन मंदिर से स्टेशन चौक, अग्रसेन मार्ग होते हुए नेताजी सुभाष चौक जांजगीर पहुंची। शोभायात्रा का सभी सदस्यों के द्वारा अपने घरों के सामने आरती कर श्री फल चढ़ाया गया। शोभायात्रा की पालकी वापस जैन मंदिर पहुंचने के पश्चात भगवान महावीर स्वामी को पांडुक शिला में विराजमान कर अभिषेक शांति धारा पूजन संपन्न कराई गई। आज के प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्री डॉक्टर पीसी जैन, श्री विकास पाटनी एवं श्री यंत्र कुमार जी धीरज कुमार जी रवि अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। शांति धारा करने का सौभाग्य श्री रमेश कुमार जी सुमित कुमार जी सुरेश कुमार जी गोधा परिवार बम्हनीडीह को मिला। भगवान महावीर स्वामी की आरती करने का सौभाग्य श्रीमती लक्ष्मी जैन, भगवान महावीर स्वामी के पालना झूलाने का सौभाग्य श्री दिनेश जैन परिवार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात मारवाड़ी धर्मशाला नैला में वात्सल्य भोज संपन्न हुआ। भगवान महावीर स्वामी के 2625 में जन्मकल्याणक महोत्सव में जैन समाज के द्वारा टेंट लगाकर फल वितरण एवं सेव बूंदी का वितरण किया गया । गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाकर प्रभावना की गई। जबलपुर से आए संगीतकार के द्वारा रात्रि में भगवान महावीर स्वामी की संगीत मय आरती ,48 दीपक प्रज्वलित कर भक्तामर पाठ की आराधना की गई, णमोकार चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन जैन मंदिर के प्रवचन हाल में किया गया। नैला, जांजगीर ,चांपा, शक्ति, बम्हनीडीह के सभी जैन परिवारों ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। प्रातः प्रभात फेरी में शोभायात्रा के दौरान सभी परिवार के द्वारा अपने-अपने घरों के सामने पालकी में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की दीपकों से आरती की गई।जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म, विश्व शांति हेतु वीर प्रभु से प्रार्थना की गई। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव को गरिमामय संपन्न कराने में जैन समाज नैला के सभी सदस्यों के साथ ही धीरज अजमेरा, अमित अजमेरा ,सौरभ लुहाड़िया, निशांत खिलोसिया, सुरेश लुहाड़िया ,विदित, मोंटी, विराज,प्रेरित जैन, हर्ष पाटनी, स्पर्श जैन,विकास पांड्या,हरषु एवम महिला मंडल की सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को अपनी सहभागिता के साथ पूर्ण करने मे सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts