रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्षेत्र में आरडी तिवारी स्कूल को शीघ्र नवीन स्वरूप एवं नवीन भवन प्राप्त होगा। आज रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित आरडी तिवारी स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण कर वहां स्वीकृति अनुसार तत्काल नवीन स्कूल भवन निर्माण प्रारंभ करने एवं तेज गति से कार्य करवाकर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से कार्य पूर्ण करवाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिये।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने निर्देशित किया कि आरडी तिवारी स्कूल को नवीन स्वरूप देने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नवीन स्कूल भवन लगभग 1 करोड की लागत से बनाने लगभग 60 लाख की लागत से पुराने भवन की मरम्मत सुधार सहित अन्य आवश्यक शिक्षा हितैषी कार्य करवाने दी गई लगभग 1 करोड 60 लाख की स्वीकृति के बाद अब कार्य तत्काल प्रारंभ करवाये एवं बिना विलंब किये कार्य को तेजी से पूर्ण करवाया जाये ताकि शीघ्र स्कूल को नवीन स्वरूप मिल सके। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि इसमें अब किसी प्रकार का हीला हवाला और लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान आरडी तिवारी स्कूल में एमआईसी सदस्य एवं ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद सुमन अशोक पाण्डेय, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे, स्कूल प्राचार्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री पाण्डेय सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।





