छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पहली बार लंग ट्रांसप्लांट OPD और ILD क्लिनिक की शुरुआत, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए, कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (SVH) ने MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से राज्य के पहले समर्पित ILD (Interstitial Lung Disease) क्लिनिक, लंग ट्रांसप्लांट विभाग की OPD एवं एडवांस ICU व क्रिटिकल केयर यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया।
यह पहल राज्य में एडवांस पल्मोनरी केयर और ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. अब छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के मरीजों को फेफड़ों की जटिल बीमारियों एवं लंग फेल्योर के परामर्श और उपचार के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी होगी. इससे न केवल मरीजों का समय और खर्च बचेगा, बल्कि मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।
प्रमुख विशेषताएं और उपलब्धियां
क्षेत्रीय मील का पत्थर : रायपुर अब लंग ट्रांसप्लांट के परामर्श और उन्नत सेवाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
विश्वसनीय ट्रैक रिकॉर्ड : श्री वेंकटेश हॉस्पिटल पहले ही 1500 से अधिक सफल हृदय सर्जरी कर चुका है, जिसमें 90% सर्जरी अत्याधुनिक MICS (मिनिमली इनवेसिव तकनीक) से की गई हैं।
विशेषज्ञता का संगम : उ‌द्घाटन समारोह में MGM चेन्नई के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सौमित्र सिन्हा रॉय (डायरेक्टर – हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट) और डॉ. मुरली कृष्णा उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों के विचार
डॉ. सौमित्र सिन्हा रॉय (MGM हेल्थकेयर) : “हमारा लक्ष्य उन्नत ट्रांसप्लांट सेवाओं को केवल मेट्रो शहरों तक सीमित न रखकर रायपुर जैसे केंद्रों तक पहुंचाना है. हम छत्तीसगढ़ की टीम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ECMO सपोर्ट और लंग ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई में विशेष प्रशिक्षण देंगे।”
डॉ. आर. के. पंडा (डायरेक्टर एवं पल्मोनोलॉजिस्ट, SVH) : “ILD क्लिनिक और लंग ट्रांसप्लांट OPD की शुरुआत हमारा एक बड़ा सपना था. अब हमारे प्रदेश के मरीजों को उनके अपने शहर में विश्वस्तरीय फेफड़ा उपचार मिल सकेगा।”
डॉ. निशांत चंदेल (CTVS सर्जन, SVH) : “लंग ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है. MGM के सहयोग और हमारी एडवांस क्रिटिकल केयर व ECMO सपोर्ट यूनिट के साथ, हम अब एंड-स्टेज लंग डिजीज के मरीजों को नई जिंदगी देने के लिए तैयार हैं.”
डॉ. कमलकांत आदिले (डायरेक्टर एवं कार्डियोलॉजिस्ट, SVH) : “हृदय और फेफड़ों की बीमारियों में समय पर मॉनिटरिंग जरूरी है. यह नई यूनिट जीवन रक्षक साबित होगी.”
डॉ. संदीप चंद्राकर (डायरेक्टर, SVH) : “यह केवल एक विभाग की शुरुआत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में एडवांस्ड सुपर स्पेशलिटी हेल्थकेयर के एक नए युग की शुरुआत है. हमारा लक्ष्य किफायती और सुलभ उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं देना है।”
उपस्थितिः इस महत्वपूर्ण अवसर पर अस्पताल के सभी डायरेक्टर्स, CEO विनीत सैनी, डॉ. वर्षा विश्वनाथ, डॉ. चंद्रकांत उसेंडी, डॉ. बी.डी.एस. बालाजी साह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे।
निष्कर्ष: MGM हेल्थकेयर, चेन्नई (जिसके नाम 1000 से अधिक सफल हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट का रिकॉर्ड है) और श्री वेंकटेश हॉस्पिटल की यह साझेदारी रायपुर को मध्य भारत का ‘एडवांस लंग केयर हब’ बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts