नई दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय से उनके दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की. इस अवसर पर सरोज पांडेय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी. इस अवसर की तस्वीरें सरोज पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की।
नारी शक्ति की प्रतीक दिल्ली की मुख्यमंत्री प्रिय @RekhaGuptaCM जी का आगमन मेरे दिल्ली निवास पर हुआ।
आत्मीय भेंट हुई एवं उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। pic.twitter.com/KiCNk4hqaJ— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) March 19, 2025