Home धर्म 1008 फीट के तिरंगे, 1008 फीट के जैन ध्वज और हजारों लोगों...

1008 फीट के तिरंगे, 1008 फीट के जैन ध्वज और हजारों लोगों के साथ श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का बलबीर नगर दिल्ली से गिरनार के लिए भव्य शुभारंभ

56
0
  • जैन आचार्य श्री विमर्श सागर जी का 38 पीछी सहित विशाल संघ का मिला पद यात्रा को मंगल आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सानिध्य
  • अहिंसा विश्व भारती संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि जी शामिल हुए धर्म पद यात्रा के शुभारंभ समारोह में

दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक के अवसर पर विश्व जैन संगठन के संयोजन में आज 23 मार्च को बलबीर नगर शाहदरा से 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार के लिए श्री नेमि धर्म पद यात्रा का शुभारंभ दिल्ली सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ। धर्म पद यात्रा में नेमिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा के साथ अहिंसा रथ और 1008 फीट का तिरंगा व जैन ध्वज भी ले जाया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने धर्म पद यात्रा का उद्देश्य जैन सिद्धांतों अहिंसा शाकाहार और नेमीनाथ जन्मस्थल शौरीपुर व मोक्षस्थल गिरनार का प्रचार बताते हुए समस्त जैन समाज को धर्म पद यात्रा में शामिल होने का आह्वाहन किया। पद यात्रा से पूर्व देश के विभिन्न राज्यों में विराजमान पूज्य संतों से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने की जानकारी दी और बलबीर नगर मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा धर्म पद यात्रा के जैन ध्वज से शुभारंभ के लिए घोषणा की।
शुभारंभ समारोह में 38 संतों के विशाल संघ सहित ससंघ विराजमान पूज्य जैन आचार्य श्री विमर्श सागर जी मुनिराज ने धर्म पद यात्रा के लिए विश्व जैन संगठन और सहयोगी संस्थाओं को आशीर्वाद देते हुए समस्त समाज को यात्रा में शामिल होकर सहयोग करने का मार्गदर्शन दिया। पूज्य आचार्य श्री संघ की और से गिरनार जी पर अर्घ्य समर्पित करने के लिए दिया गया।
संगठन के उपाध्यक्ष यश जैन ने बताया कि धर्म सभा को अचल जैन, रुचि जैन, नीरू जैन, रवि जैन गुरुजी, प्रदुम्न जैन, मंच संचालक मिंटू और समाज के अन्य वरिष्ठ गणमान्यों ने संबोधित किया। इस अवसर कर नेमिनाथ भगवान के जीवन के साथ जन्म स्थल और मोक्ष स्थल गिरनार जी के विषय में जानकारी के साथ पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के आशीर्वाद से एक फोल्डर का विमोचन समाज के प्रधानों द्वारा किया गया।
आदिनाथ चैनल डायरेक्टर श्री पवन गोधा ने धर्म पद यात्रा में समाज से सहयोग करने की अपील करते हुए 2 जुलाई को नेमि निर्वाण दिवस पर गिरनार यात्रा की घोषणा की।
विशाल धर्म पद यात्रा बलबीर नगर से आरंभ होकर भोलानाथ नगर, राम गली विश्वास नगर जैन मंदिरों के दर्शन करते हुए ऋषभ विहार जैन मंदिर पहुंची। पद यात्रा ऋषभ विहार से 24 मार्च की प्रात: 7 बजे आरंभ होकर विवेक विहार, सूर्य नगर के दर्शन करते हुए वसुंधरा सेक्टर 10 से कवि नगर गाजियाबाद जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here