अयोध्या (विश्व परिवार) डॉ. जीवन प्रकाश जैन युवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा की देश में एकमात्र युवाओं की प्राचीन संस्था ‘‘अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद’’ के ५०वें स्थापना वर्ष के अन्तर्गत शाश्वत तीर्थ अयोध्या में स्वर्ण जयंती समारोह का राष्ट्रीय आयोजन भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सन् १९७७ में आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित इस युवा परिषद संस्था का १ जनवरी २०२६ को ५०वाँ स्थापना दिवस मनाया गया था। पश्चात् ‘‘युवा परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष’’ के अन्तर्गत वैशाख कृ. तृतीया, दिनाँक ५ अप्रैल २०२६ को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में भव्य समारोहपूर्वक उक्त आयोजन सम्पन्न हुआ।
भगवान ऋषभदेव आदि पाँच जैन तीर्थंकरों की जन्मभूमि अयोध्या में सर्वोच्च जैन साध्वी परमपूज्य गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के ससंघ सान्निध्य में आयोजित इस समारोह को दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटित किया गया। साथ ही युवा परिषद को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करने वाली प्रज्ञाश्रमणी आर्यिकारत्न श्री चंदनामती माताजी की गौरवमयी उपस्थिति प्राप्त हुई।
कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी जी को ‘‘जैन शासन युगपुरुष सम्मान’’ से अभिनंदित किया गया।
विगत वर्षों में श्रेष्ठतम कार्य करने वाली इन तीन शाखाओं में ५१०००/-रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड से प्रतापनगर संभाग (जयपुर) शाखा को, ३१०००/-रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित एक्सीलेंट शाखा अवार्ड से कोल्हापुर (महा.) शाखा को एवं २१०००/-रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित बेस्ट शाखा अवार्ड से टिकैतनगर (बाराबंकी) शाखा को अभिनंदन पत्र भी प्रदान किया गया।
एक्सीलेंट अवार्ड को कोल्हापुर शाखा के कार्याध्यक्ष अभिषेक पाटिल व साथ में उपस्थित सौ. रेश्मा शाह आदि साथीगण ने प्राप्त किया |
समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने सभी शाखा के पदाधिकारियों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए सर्वप्रथम पधारे हुए सैकड़ों युवासाथियों का आभार माना, जिन्होंने दूर-दूर से इस स्वर्ण जयंती में पधारकर कार्यक्रम को सफल किया। डॉ जीवन प्रकाश जैन जी ने समस्त युवा परिषद शाखाओं को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे इस स्वर्ण जयंती वर्ष में अपने-अपने गाँव, नगर, शहर में अवश्य ही स्वर्ण जयंती समारोह का कम से कम एक आयोजन करके इस युवा परिषद की प्रभावना में चार-चाँद लगाए।
स्वर्ण जयंती समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों के मध्य ही केन्द्रीय पदाधिकारियों में डॉ. अनुपम जैन, इंदौर (संरक्षक), विकास जैन, वैशाली, गाजियाबाद (संरक्षक), विजय कुमार जैन, जम्बूद्वीप (मुख्य संयोजक), बिजेन्द्र कुमार जैन, शाहदरा, दिल्ली (कार्याध्यक्ष), पवन जैन, घुवारा-टीकमगढ़ (उपाध्यक्ष), उदयभान जैन, जयपुर (राष्ट्रीय महामंत्री), संघपति अतिशय जैन, कमल मंदिर, प्रीतविहार, दिल्ली (कोषाध्यक्ष), दिलीप जैन, जयपुर (संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष) कार्यक्रम में उपस्थित थे |





