देशनई दिल्ली

PM पर विवादित टिप्पणी के बाद खड़गे बैकफुट पर, बोले- ‘आतंकित करने की बात कही’

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। महिला आरक्षण बिल पर द्वारा कांग्रेस पर किए गए ताबड़तोड़ हमले के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को आतंकवादी बता दिया है. चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दे दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है।
विवाद बढ़ने पर दी सफाई
हालांकि बाद में खड़गे सफाई देते नजर आए. उन्होंने कहा कि, ‘मैंने उन्हें आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं.’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाद में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. मैंने आपको क्रम बताया था, IT, ED। सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं।”
खड़गे ने BJP-AIADMK के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, “वे बीजेपी के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं. मोदी आतंकवादी हैं, जो बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं, उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है, और ये लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं. इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, ये लोग अन्नादुरई, आम्बेडकर, करुणानिधि के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”
चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश में मोदी और शाह
तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं. आप जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया. इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, जैसे कि CBI, ED, IT सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापा मरवा रहे हैं।
बीजेपी ने की तीखी आलोचना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खडगे के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि, “हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी की मांग करता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है. तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी.” बता दें कि, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है. यहां एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होंगे. यहां मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts