छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, सभी सुरक्षित

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम मंत्रालय कर्मचारियों की छुट्टी के बाद बस क्रमांक 3073 सभी कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। वाहन में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अच्छी बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हालांकि, आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं इस घटना को लेकर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि आज शाम कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित सकुशल उतार लिया गया। संघ ने बताया कि बस के मेंटेनेंस को लेकर कई बार रजिस्ट्रार शाखा के अधिकारियों से मुलाकात की गई, इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। इस संबंध में कल मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से मिलकर सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। अगर इसका समाधान नहीं होता है तो सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts