रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन कमांक 4 अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में शंकर चौक सदर बाजार में वार्ड में 3 विभिन्न स्थानो पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 35 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड सहित पहुंचकर नागरिको को शानदार सौगात दी। रायपुर दक्षिण विधायक ने महापौर एवं सभापति सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय पार्ड अंतर्गत संजय नगर टिकरापारा में बढे हनुमान जी मंदिर के समीप अधोसंरचना मद से सीसी रोड नाली, पुलिया एवं अन्य विविध नये विकास कार्यों का लगभग 90 लाख की लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन करवाकर शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार पार्ड अंतर्गत लगभग 35 लाख रू. एवं जोन 6 अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड अंतर्गत लगभग 90 लाख 2 वार्डों में लगभग सवा करोड़ रू की लागत के नये विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सभापति सूर्यकांत राठौड, जोन 4 अध्यक्ष एवं स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड पार्षद मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष एवं शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद अजय साहु, अंजली गोलछा, प्रमोद कुमार साहू, रमेश सपहा, रवि सोनकर, नगर निगम रायपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वर्धमान सुराना, कृष्ण कुमार अवधिया, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अनिषेक तिवारी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदर बाजार एवं शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के रहवासी गणमान्यजनों महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिको बच्चों की उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी शहर रायपुर के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि एक बार सड़क बनने के बाद उसमें पाईप लाईन डालने के नाम पर उसे खोदा ना जाये यह निगम अधिकारी सुनिश्चित कर लें। यदि नई सड़क बनने के बाद वहीं पर फिर से नई सडक का प्रस्ताव आता है तो संबंधित जोन कमिश्नर एवं अभियंता सीधे जिम्मेदार रहेंगे। रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि सभी नये विकास कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता से करवाये जाये। उन्होने नागरिको से गर्मी में पानी बधाने एवं वार्ड को स्वच्छ रखने सहभागी बनने अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक वार्ड में नल से पानी बहते देखे तो वें स्वयं टोटी उसने लगाने का कार्य करवाकर पेयजल की बचत गर्मी में करें। उन्होने कहा कि सदर बाजार वार्ड के वे रहवासी रहे है वहां के पार्षद व जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के साथ वे वार्ड में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे एवं उनका हल करवायेंगे।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता की सक्रियता के कारण वार्ड में नये विकास कार्य करवाये जा रहे है। हर वार्ड में नये विकास कार्य करवाने राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने रायपुर नगर निगम को प्रस्ताव पार्षदों की मांग पर भेजने पर स्वीकृत की है।
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण के वाढों में नये विकास कार्य करवाने पर्याप्त राशि नगर निगम को शासन से दिलवाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर ने नागरिको को नये विकास कार्यों की बधाई दी एवं नागरिको से नगर निगम की ओर से गर्मी में पानी की प्रत्येक बूंद बचाने एवं वर्षा जल संचय करने सभी घरो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की। महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आने एवं नगर निगम रायपुर में नई परिषद आने के बाद सभी वाढों में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे है।
सभापति सूर्यकांत राठौड ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण के सभी वार्डों में तेज गति से विकास करवाने हेतु सराहा। उन्होने जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित वार्डवासियों को नये विकास कार्य प्रारंभ होने पर बधाई दी। सभापति ने वार्डवासियों से नये विकास कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करवाने स्वतः कार्य का निरीक्षण करने एवं कमी दिखने पर तत्काल जानकारी देने अपील की ताकि उसी समय कार्य की गुणवत्ता को सुधारा जा सके।
सदर बाजार वार्ड में 35 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद व जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने और शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड में 90 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर जोन 6 अध्यक्ष व वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड को नागरिको की ओर से धन्यवाद दिया।




