रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर में जैन समाज द्वारा 27 अप्रैल 2026, सोमवार को ‘जैन धरोहर दिवस’ के अवसर पर एक विशेष विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्रद्धेय श्री निर्मल जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि के स्मरण में आयोजित होगा।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां जैन संस्कृति की विशिष्टता और उसकी समृद्ध परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस आयोजन का संचालन श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा एवं सेठी ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, विद्वान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर जैन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में योगदान देने की अपील की है।





