छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में स्वच्छता पर निगम सख्त, 39 दुकानदारों पर जुर्माना

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन और पुराना पंडरी बस स्टेण्ड मार्ग में नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों के सहयोग से विभिन्न दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित 39 दुकान संचालकों पर कुल 10 हजार रूपये का ई चालान उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts