छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर निगम की विशेष सभा में महिला सशक्तिकरण अभियान को मंजूरी

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में रायपुर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में विशेष सामान्य सभा (विशेष सम्मिलन) की बैठक आहुत की गयी।
विशेष सामान्य सभा की बैठक में सभापति सूर्यकांत राठौड़ के समापतित्व में महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन एव समन्वय पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया और चर्चा उपरांत प्रस्ताव को विशेष सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts