रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज ने ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 240 छात्रों में से 233 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर 97% सफलता हासिल की। 54 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 189 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया। साइंस स्ट्रीम में शुभ खटवान ने 98.20% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में आसया ड्रोळलिया 97.80% के साथ टॉपर रहीं। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।






