छत्तीसगढ़रायपुर

ICSE 10वीं रिजल्ट 2026 में राजकुमार कॉलेज रायपुर का शानदार प्रदर्शन, 97% छात्र प्रथम श्रेणी में पास

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज ने ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 240 छात्रों में से 233 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर 97% सफलता हासिल की। 54 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 189 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया। साइंस स्ट्रीम में शुभ खटवान ने 98.20% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में आसया ड्रोळलिया 97.80% के साथ टॉपर रहीं। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts