छत्तीसगढ़रायपुर

पॉवर कंपनी से दो कर्मियों को भावभीनी विदाई

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में सेवानिवृत्ति उपरांत दो कर्मियों को डंगनिया मुख्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। बिलासपुर के कार्यालय कार्यपालक निदेशक उपकेन्द्र में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह एवं अधीक्षण अभियंता, अतिरिक्त उच्च दाब निर्माण संभाग रायपुर में कार्यरत दफ्तरी राजकुमार मिश्रा को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री शुक्ला ने कहा कि कंपनी के विकास, परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में सेवानिवृत्त कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य रहा है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा भी अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ईडी सर्वश्री के एस मनोठिया, एमएस चौहान, संजय पटेल, वी.के.दीक्षित, मुख्य अभियंता शारदा सोनवानी, रश्मि वर्मा, डीजीएम अल्पना शरत तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक जनसंपर्क गोविंद पटेल ने किया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts