धर्म

हर मास एक उपवास: महाभियान की जाग्रति 12 करोड लोगों तक पहुंची

  • परतापुर की धरती पर अंतर्मना जनमंगल महोत्सव का भव्य आयोजन 7 को

राजस्थान (विश्व परिवार)। अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संयुक्त तत्वाधान में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर जी महाराज व जैनाचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन संत अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज की दीक्षा स्थली परतापुर (बांसवाड़ा) में अंतर्मना की आराधना, श्रद्धा और साधना के साथ दिव्य कार्यक्रम हरमास एक उपवास व जनमंगल महोत्सव मंत्र स्नान मंत्र अनुष्ठान जल यज्ञ का आयोजन 7 मई को सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक सुभाषचंद बोस स्टेडियम, परतापुर (बांसवाड़ा, राज.) में आयोजित होगा।
यह गर्व और हर्ष का विषय है कि धर्मनगरी परतापुर की पावन भूमि पर वीक्षित महामुनि आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज द्वारा आहूत ‘हर मास, एक उपवास’ हर 7 तारीख को (Fasting once a month, every 7th)… महाभियान की जाग्रति 12 करोड लोगों तक पहुंच चुकी है। वही योग गुरु संपूर्ण विश्व में योग से मानव को स्वस्थ जीवन प्रदान कर रहे है । यह दोनों संतों के जीवन में वरदान स्वरूप सुफल प्रदान कर रही है।
प्रवक्ता नरेंद्र अजमेरा पीयूष कासलीवाल रोमिल पाटणी सोनकच्छ ने बताया कि परतापुर राजस्थान में होने वाले हर मास, एक उपवास आयोजन में सामूहिक उपवास एवं भजन क्लबिंग के साथ एक विशेष हीलिंग सेशन होगा जिसका संचालन प्रियंका शाह दीदी कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा । वही 108 उपवास ज्योति से मंगल आरती ,जनमंगलकामना अनुष्ठान भजन से भक्तिमय वातावरण का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक एस. के. तिजारावाला (हरिद्वार) प्रवक्ता, स्वामी रामदेव जी महाराज , नीरज जैन पूर्व डिप्टी मेयर, अजमेर वसंत सेठी समाजसेवी, अजमेर, प्रो. (डा.) नलिन के. शास्त्री विख्यात शिक्षाविद् एवं लेखक प्रदीप जैन (तिजारावाले) उद्योगपति एवं भामाशाह, कानपुर आकाश जैन सोनकच्छ समन्वयक, अंतर्मना न्यास समिति वही परतापुर उपवास समिति के चन्दन कोरायत, विपिन दोषी, हर्षवर्धन शाह खुशपालजी पचोरी (सेठ साहब चिराग दोसी, विनेश पथोरी, जयेश दोसी,कर्णाराम जी चौधरी निखिल कोराबत आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts