अंबिकापुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के संकेत, टीएस सिंहदेव ने जताई PCC अध्यक्ष बनने की इच्छा

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने तैयार हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है तो वे इस पद को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सिंहदेव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है। मैं सबको साथ लेकर चलूंगा, भेदभाव कम से कम रहे, मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए संगठन के हर स्तर पर संवाद और समन्वय बढ़ाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आने वाले समय में संगठनात्मक फेरबदल की संभावना को देखते हुए सिंहदेव का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस संकेत के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts