कोलकाता (विश्व परिवार)। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व निर्मल कुमार सेठी जैन ने चालीसवर्ष पद पर रहकर जैन समाज की,तीर्थोकी, संस्कृति की सेवा कर एक स्वर्णिम इतिहास रचा। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ऊनके सुपुत्र धर्मेंद्रजी सेठी प्रतिवर्ष 27 अप्रैल को जैनधरोहर दिवस सारे भारत मे सम्पन्न करते है जो अनुकरणीय एवं वंदनीय है।उनके इस अद्भुत, अद्वितीय कार्य के लिए तीर्थ संरक्षिणी महासभा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष वर्धमान पाण्डे,महामंत्री महावीर ठोले,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर सेठी व पुरातत्व संयोजक अजीत लोहाडे द्वारा जैन धरोहर संरक्षक रत्न ऊपाधिसे अलंकृत किया।।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जी जैन ,महामंत्री राजकुमार सेठी, विकास जैन,अशोक छाबडा,डा निर्मल जैन,यतीश जैन,इन्द्र जैन आदी उपस्थित थे।यह समारोह पंचम जैन धरोहर दिवस के अवसर पर धोनो धान्यो आडोटोरियम कोलकाता मे सम्पन्न हुआ।







