- टाटा एआईजी ने भारत में एमएसएमई क्षेत्र में ₹1400 करोड़ के प्रीमियम का आंकड़ा पार किया; छत्तीसगढ़ प्रमुख उभरते बाज़ारों में शामिल
रायपुर (विश्व परिवार)। भारत की एक अग्रणी जनरल इन्शुरन्स कंपनी, टाटा एआईजी जनरल इन्शुरन्स कंपनी ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कमर कस ली है। रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, छत्तीसगढ़ के एमएसएमई क्षेत्र के लिए जोखिम सुरक्षा को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
छत्तीसगढ़ में एमएसएमई क्षेत्र का तेज़ी से विस्तार हुआ है; यहाँ एग्री-स्टोरेज इकाइयों, राइस मिलों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे विविध क्षेत्रों में करीब 13.5 लाख उद्यम मौजूद हैं। इसी आर्थिक प्रगति का परिणाम है कि राज्य में अब जीएसटी करदाताओं की संख्या 1.5 लाख के आंकड़े को छू रही है।
टाटा एआईजी ने छत्तीसगढ़ में 8,500 से अधिक एसएमई पॉलिसियां जारी की हैं, जिसमें पिछले वर्ष 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में भारत के एमएसएमई क्षेत्र में ₹1,400 करोड़ के प्रीमियम का ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरा है।
इस विकास को और गति देने के लिए, टाटा एआईजी ने वित्त वर्ष 26 में छत्तीसगढ़ में एक डेडिकेटेड ज़ोन स्थापित कर अपनी उपस्थिति मज़बूत की है, जिसे विशेष एसएमई अंडरराइटर्स और क्लेम प्रोफेशनल्स ने समर्थन दिया है। इस निवेश का उद्देश्य क्षेत्र के व्यवसायों के लिए त्वरित जोखिम मूल्यांकन, कस्टमाइज्ड कवरेज समाधान और कुशल क्लेम सेवाएं सुनिश्चित करना है। वित्त वर्ष 26 में, कंपनी ने भारत में 7.5 लाख से अधिक एमएसएमई पॉलिसियां जारी कीं और अपने कमर्शियल पोर्टफोलियो के तहत ग्रुप हेल्थ, ग्रुप एक्सीडेंट और कर्मचारी कम्पेन्सेशन पॉलिसियों के माध्यम से 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान की।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जलवायु परिवर्तन और इलाज के बढ़ते खर्चों की वजह से आग लगने और कर्मचारियों की सेहत से जुड़े जोखिम बढ़ गए हैं। इन खतरों को देखते हुए अब ज़्यादा से ज़्यादा लोग और कंपनियां इंश्योरेंस का सहारा ले रही हैं।
विस्तार पर टिप्पणी करते हुए, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के हेड – एमएसएमई प्रोडक्ट्स, प्रणय शाह ने कहा: “भारत की एमएसएमई विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा ध्यान राज्य के उद्यमों के बदलते जोखिमों को समझने और उन्हें भरोसेमंद व सुलभ बीमा समाधान प्रदान करने पर है। वित्त वर्ष 26 में, हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारी वृद्धि देखी है, जिसमें फायर इंश्योरेंस और कन्स्ट्रक्शन इंश्योरेंस में 30% से अधिक और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में 20% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मज़बूत करके और विशेषज्ञ क्षमताओं में निवेश करके, हमारा लक्ष्य एमएसएमई को सशक्त बनाना, आजीविका की रक्षा करना और व्यवसाय की निरंतरता सुनिश्चित करना है।”
छत्तीसगढ़ में बढ़ते एमएसएमई क्षेत्र के साथ कदम मिलाते हुए, टाटा एआईजी व्यवसायों को उनकी उभरती आवश्यकताओं के अनुसार सटीक बीमा सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी स्थानीय समझ, आधुनिक तकनीक और ग्राहक केंद्रित सेवाओं के दम पर, कंपनी इन उद्यमों को मज़बूत बनाने और उनके विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर रही है।







