छत्तीसगढ़रायपुर

संचालक योजना रोक्तिमा यादव को दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर (विश्व परिवार)। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव को विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान, कुशल नेतृत्व एवं समर्पित सेवाओं के लिए विभाग ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि रोक्तिमा यादव का स्थानांतरण आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर हुआ है। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सुरेश कुमार बंजारे, सुरेश कुमार कश्यप, डोमार सिंह वर्मा, उप संचालक माया तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, सरोज सिंह कंवर तथा जगत राम मधुकर सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती यादव के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts