छत्तीसगढ़रायपुर

12 मई को रायपुर में चेम्बर कार्यकारिणी की अहम बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 12 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से एम.एम. फनसिटी, बकतरा, गोढ़ी रोड, रायपुर में संपन्न होगी।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने चेम्बर के सभी कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि बैठक को सफल बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts