रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के उदया सोसायटी क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने उदया सोसायटी के रहवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जल्द तकनीकी सर्वे कराया जाए और नई नालियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
जोन 8 कमिश्नर ने कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि राज्य लोक निर्माण विभाग को तत्काल अनुरोध पत्र भेजकर जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए।







