रायपुर (विश्व परिवार)। रामसागरपारा स्थित सिंधी इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य दिलीप वर्मा, हेडमिस्ट्रेस अनिता रामनानी एवं कोऑर्डिनेटर अंजनी कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में टॉपर्स की सूची भी जारी की गई।
कक्षा 5वीं
- प्रथम — हर्ष रहेजा (93.50%)
- द्वितीय — काव्या पाशिने (92.50%)
- तृतीय — क्षितिज मौर्य (92.00%)
कक्षा 8वीं
- प्रथम — राध्या तिवारी (91.00%)
- द्वितीय — रोशनी कुमारी (90.83%)
- तृतीय — लेखा साहू (89.67%)
कक्षा 10वीं
- प्रथम — कुलसूम फातिमा (89.33%)
- द्वितीय — तज्किया बानो (87.5%)
- तृतीय — सिमरन साहू (85.83%)
कक्षा 12वीं (बायो मैथ्स)
- प्रथम — अर्णव खंडेलवाल (84.4%)
- द्वितीय — स्नेहा साहू (82%)
- तृतीय — एकता सिन्हा (79.6%)
कक्षा 12वीं (कॉमर्स)
- प्रथम — दीपक वर्मा (95.2%)
- द्वितीय — डॉली चौहान (83.2%)
- तृतीय — दीक्षा यादव (81.2%)
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।