छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार में प्रशासन ऑन फील्ड: 16 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 4 के क्षेत्र में सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, 43, 44, 45, 46, 57 एवं 64 के क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिले के विभिन्न 16 शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति आमजनों की मांगों और शिकायतों को सुनने एवं उनका समाधान करने हेतु रही।
सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अध्यक्ष संजना संतोष हियाल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, वार्ड पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर, अजय साहू, कैलाश बेहरा, मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, बेदी, नगर निगम के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राम प्रजापति, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता गुलाबचंद कर्ष, दीपक देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौड़, मीनल चौबे, आयुक्त संबित मिश्रा ने एमआईसी सदस्यों, जोन 4 अध्यक्ष, पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ के 20 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए। साथ ही राशन कार्ड तत्काल जारी किए गए, नौनी सुरक्षा योजना में बालिकाओं का सम्मान हुआ और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मंच से जानकारी दी गई कि शिविर में 212 नागरिकों ने आवेदन दिए, जिसमें 17 शिकायतें शामिल हैं। सभी आवेदनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अधिकतम 1 माह में समाधान की लिखित सूचना दी जाएगी।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और राशन कार्ड जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जोन स्तर पर मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसे उत्सव नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझें।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने ई-वाहनों के उपयोग और पेट्रोल-डीजल बचत पर जोर देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे सुशासन तिहार में आकर अपनी समस्याएं रखें और समाधान प्राप्त करें।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि नगर निगम को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि आम जनता को शिविरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts