देशनई दिल्ली

यूएई पहुंचते ही F-16 जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, पीएम मोदी बोले- ‘यह भारत के लोगों का सम्मान है’

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भव्य स्वागत हुआ है। शुक्रवार को जैसे ही उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, यूएई वायुसेना के एफ-16 फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की।
इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है।”
यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘भाई’ कहकर किया संबोधित
पीएम मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचने के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को ‘भाई’ कहकर संबोधित किया और लिखा, “अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।”
पीएम मोदी ने यूएई में मिले स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में मिले स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे “अपने दूसरे घर” आए हैं।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एस्कॉर्ट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह भारत और यूएई के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।
5 देशों की यात्रा का पहला पड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 5 देशों की है। यूएई के बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

यूएई पहुंचते ही F-16 जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, पीएम मोदी बोले- ‘यह भारत के लोगों का सम्मान है’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts