कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस ने युवक से जब्त किए 21.30 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार्रवाई

कांकेर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक के कब्जे से 21 लाख 30 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नगदी लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद मुस्ताक (36 वर्ष) निवासी संतोषी नगर टिकरापारा थाना क्षेत्र रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद ग्रे-काले रंग के बैग से 500 रुपए के 42 बंडल और 100 रुपके के 3 बंडल बरामद हुए। गिनती में कुल 21 लाख 30 हजार रुपये नगद पाए गए।
पुलिस ने रकम के स्रोत और वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन संबंधित युवक कोई संतोषजनक जानकारी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने रकम को किसी अपराध में उपयोग किए जाने की आशंका के आधार पर जब्त कर लिया। मामले में विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही नगद राशि की जांच के लिए आयकर विभाग रायपुर को पत्र भेजा गया है।
संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को दें सूचना
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, आरक्षक ईश्वर साहू, रोशन राठौर, साइबर सेल प्रधान आरक्षक सचिन शोरी और आरक्षक भाकेश पटेल की अहम भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts