छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम की टीएल बैठक में सख्ती, अवैध प्लाटिंग-निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने नगर निगम हित में दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिकाधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पुनर्जीवन पुनर्जीवन योजना अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में अभियान चलाकर लगातार मॉनिटरिंग कर पेड़ो के चारो ओर पूर्व में लगाये गये ट्री गार्ड कांकीट के घेरे पेवर को हटाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने शासन के आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत तेज प्रगति शासन के निर्देशानुसार जनहित में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।
आयुक्त ने टी एल में सभी जोन कमिश्नरों को अवैध निर्माणों पर एवं भवन अनुज्ञा प्रकरणों पर अधिनियम अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को वर्षा जल संचयन हेतु शासन की मंशानुसार रैन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाकर शहर के अधिकाधिक स्थानों में करवाया जाना सुनिश्चित करने निर्देश दिये है। आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन, कलेक्टर हेल्पलाईन एवं अन्य माध्यमों से आमजनों के पत्रों एवं शिकायतों पर निमयानुसार त्वरित कार्यवाही कर निदान सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को अवैध नल कनेक्शनों के नियमितिकरण के अभियान में तेज गति लाकर अवैध नलों को नियमित कर नगर निगम की करारोपण व्यवस्था में प्राथमिकता से सम्मिलित करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासो का सर्वे अभियान बीएलसी एएचपी घटक में आवासो के संबंध में प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। आयुक्त ने नियमानुसार निर्धारित नीति के अनुसार शहर में विज्ञापन बोर्ड लगवाना प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है।
आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक टी एल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, नगर निवेशक आभास मिश्रा, सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहायक अभियंताओं, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts