रायपुर (विश्व परिवार) । छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में घोषित कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कं. लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा जनता को भेजे जा रहे बेतहाशा और गलत बिलों के विरोध में जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पूजा सिन्हा के नेतृत्व में रायपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आम उपभोक्ता व जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य बारिश के बावजूद नगर घड़ी चौक में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुँचकर विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन) के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिए।
मिडिया से बातचीत करते हुए महिला प्रकोष्ठ रायपुर जिलाध्यक्ष पूजा सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब चुप नही रहेगी स्मार्ट मीटर और बिजली के बिल में हो रहे दमनकारी, बेतरतीब वृद्धि के खिलाफ सख्त और पुरजोर विरोध करेगी।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकान्त सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण पीछले पांच, छह महीनों से लगातार बढ़े बिजली बिल के खिलाफ जनता का आक्रोश जायज है, बढ़े हुए बिजली बिल और जबरन लगाए गए स्मार्ट मीटर से आज ग्रामीण, कस्बा, नगर और शहर के उपभोक्ता के साथ मजदूर किसान सभी परेशान हैं, उन्होने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता के बिजली बिल दोगुने से ज्यादा आ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, जबकि हमारा छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक प्रदेश है फिर भी यहां के लोगों को छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार लूट रहे हैं सत्ता में गूंगा, बहरा बनकर बैठे है। उन्होंने अपने बयान में शासन प्रशासन से कहा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तुरंत रोका जाए, बढ़े हुए और गलत बिजली बिलों को तुरंत माफ किया जाए, पुराने और सामान्य मीटरों को ही चलने दिया जाए, जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को तुरंत कम किया जाए, ज्यादा बिजली बिल भेज रहे अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर किया जाए यदि प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
ज्ञापन देने प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकान्त सिन्हा, प्रदेश संयोजक विजय साहू, महासचिव रविशंकर साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार जोशी, मीडिया प्रभारी सुनील साहू, रायपुर उत्तर विधानसभा प्रभारी विनित शर्मा, रायपुर उत्तर विधानसभा सचिव मनोकांत पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश साहू, रायपुर जिलाध्यक्ष अमित जोशी, महिला प्रकोष्ठ से रायपुर जिलाध्यक्ष पूजा सिन्हा, उपाध्यक्ष श्यामा मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी संध्या यादव, रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष किरण कौर महासचिव नूतन देवांगन, संगठन सचिव कुलकर्णी बजाज, रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष नीलम सोनी, रायपुर दक्षिण उपाध्यक्ष खुशबु देवांगन, रायपुर पश्चिम उपाध्यक्ष रुकमणि सिन्हा के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।







