ARTICLE

साधना से प्रेरणा तक स्वर्गीय बजरंग प्रसाद पनिकर : एक आदर्श जीवन यात्रा

 (विश्व परिवार)।  18 मई को स्वर्गीय बजरंग प्रसाद पनिकर जी का जन्मदिवस आदर्श, प्रेम और सेवा भाव को स्मरण करने का अवसर है। उनका जीवन सादगी, संयम, प्रेम, मानवीय संवेदना और समाज सेवा का उत्तम उदाहरण था। उनका स्वभाव अत्यंत शांत, मधुर और सहयोगी था। वे हमेशा दूसरों के सुख-दुख में शामिल होते थे, बिना किसी स्वार्थ के सहायता करते थे और सभी के जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास करते थे। उनकी विचारधारा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, अनुशासन, सहनशीलता और सभी के प्रति सम्मान की भावना पर आधारित थी। वे चाहते थे कि हर व्यकित स्वयं का विकास करे और समाज के लिए भी उपयोगी बने। उनका जीवन इस बात का प्रतीक था कि सच्ची सफलता धन या पद में नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने में है। वे मानते थे कि हमें अपने दिल में सेवा, प्रेम और त्याग की भावना रखनी चाहिए। उनके मार्गदर्शन में कई लोगों ने जीवन में नई दिशा पाई, कई ने प्रेरणा ली और कई ने अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव किया। आज उनके जन्मदिवस पर हम उनके आदर्शों को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलकर हम भी अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करेंगे। स्वर्गीय बजरंग प्रसाद पनिकर जी के सुपुत्र इंजीनियर एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पनिकर, पिता के ही पदचिन्हों पर चल रहे हैं और समाजसेवा एवं जनहित के कार्य में निरंतर सक्रिय हैं। यह उनके संस्कारों और आदर्शों की सजीव मिसाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts