रायपुर (विश्व परिवार)। एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह (Felicitation Program) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में उल्लास, गर्व और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में Director Administration एस. के. तोमर एवं Principal डॉ. अविनाश पांडेय ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में नव्या पालिवाल (97.5%), प्रिंस ठाकुर (97.5%), लहर ठकवानी (97.25%), अन्या अग्रवाल (97.25%), खुशी जैन (96.75%), ख्याति भट्टार (96.75%), प्रीतांषा अग्रवाल (96.5%), जय किशन अग्रवाल (96.25%), प्रांवी अग्रवाल (96%), विहान भोजासिया (96%), अर्णव अग्रवाल (96%), देबोश्री सेन (95.75%), शांभवी वर्मा (95.75%), श्रुति चौधरी (95.5%), स्नेह ढींगानी (95.5%), वंशिका सारावगी (95.5%), मृदुल अग्रवाल (95.5%), राघव अग्रवाल (95.5%), रागिनी आहूजा (95.5%) एवं खुशी लाधा (95.25%) शामिल रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को जीवन के आगामी चरण के लिए शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
“आपकी सफलता, हमारा गौरव।”







