छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध प्लाटिंग पर सख्त हुई महापौर मीनल चौबे, अधिकारियों को लगाई फटकार

रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को रायपुर नगर पालिक रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 के बोरियाखुर्द एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर नगर निगम जोन 10 कार्यालय पहुंची और शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं होने पर सम्बंधित जोन अधिकारियों को बैठक लेकर कड़ी फटकार लगायी।
महापौर मीनल चौबे ने जनशिकायतों पर ध्यान नहीं देने पर गहन नाराजगी व्यक्त की और नियमानुसार अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जे के सभी प्रकरणों में नोटिस देकर अनिवार्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करवाने के सख्त निर्देश निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं, अन्यथा की स्थिति में नियमों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही को लेकर सम्बंधित नगर निवेश अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करवाने की कड़ी चेतावनी महापौर ने नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, पार्षद सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर की उपस्थिति में दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts