दुर्गनई दिल्ली

राहुल गांधी का मोदी-शाह पर बड़ा हमला, बोले- RSS कार्यकर्ताओं से कहिए ‘आपके नेता गद्दार हैं’

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बताया। राहुल ने रायबरेली में बुधवार को कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।
राहुल ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है।’ राहुल बुधवार को रायबरेली के लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल ने कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts